कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

जबलपुर,यशभारत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। टाउन हाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस नेताओं ने बताया- महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और शांति के सिद्धांतों के बल पर देश को स्वतंत्रता दिलाई। उन्होंने पूरी दुनिया को एक नई सोच और दिशा प्रदान की।वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने अपने कार्यकाल में सादगी, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से देश का नेतृत्व किया। उनका दिया गया नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी देश के किसानों और सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में गांधी और शास्त्री के विचारों को आत्मसात करने की सर्वाधिक आवश्यकता है।






