जबलपुरमध्य प्रदेश
कांग्रेस नेता रामेंद्र बड़गैयाँ का निधन,अंतिम संस्कार आज शाम 3 बजे रानीताल मुक्तिधाम में
पार्थिव शरीर गुरुग्राम से जबलपुर लाया गया

जबलपुर,यश भारत। शताब्दीपुरम के समीप हर्षित नगर निवासी कांग्रेस नेता एवं पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, ग्राम पड़रिया निवासी रामेंद्र बड़गैयाँ का गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया। जिनका अंतिम यात्रा आज रविवार शाम 3 :00 बजे निज निवास से रानी ताल मुक्ति धाम के लिए रवाना होगी।
वे कुछ महीनों से लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे, हालांकि हाल ही में उन्होंने इस बीमारी से निजात पा ली थी।कुछ दिन पहले अचानक उनके सिर में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।
स्व. रामेंद्र बड़गैयाँ अपने पीछे पत्नी, पुत्र एवं पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।






