कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में सिविल जज के घर ढाई लाख की चोरी 

 

कटनी, यशभारत। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित सिविल जज के सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने यहां से लाखों रुपए के जेवर और नगदी रूपए पार कर दिए।

 

सिविल जज की शिकायत पर माधवनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के मुताबिक जिला न्यायालय में सिविल जज नदीम जावेद खान पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के एफ 12 आवास में रहते हैं। 6 मार्च को वे एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने परिवार सहित दिल्ली गए थे। 9 मार्च की सुबह जब वे अपने घर वापस पहुंचे तो अंदर देखा कि आंगन की तरफ का दरवाजा खुला हुआ है। बेडरूम में अलमारी सहित अन्य सामान भी अस्त-व्यस्त है। आरोपियों ने लोहे की सरिया से ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया।

 

चोरों ने अलमारी में रखे दो मंगलसूत्र, दो सोने के झुमके सहित लगभग 2 लाख 40 हजार रुपए के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने सिविल जज का सरकारी लैपटॉप भी पार कर दिया। पुलिस ने सिविल जज की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Back to top button