मध्य प्रदेशराज्य

लाठी से पीट-पीटकर भांजे ने मामा को उतार दिया मौत के घाट : घरेलू विवाद पर समझाने गया था मृतक, पुलिस जांच जारी

रीवा। जवा तहसील के पनवार थाना अंतर्गत ग्राम बीरपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है जहा पर माता पिता और पुत्र के विवाद पर समझाइस देने पहुचे मामा रामसुजान कोल निवासी इदरहा टोला भनिगवा थाना जवा पर भांजे अरुण कोल निवासी बीरपुर ने लाठी से जानलेवा हमला कर दिया, लाठी के प्रहार से मामा की मौत हो गयी।खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में सन्नाटा छा गया।

 

सूचना पर पनवार पुलिस घटना स्थल पर पहुची हुई है।लेकिन परिजनों ने पनवार पुलिस पर निष्क्रियता व लापरवाही पर आरोप लगाए है कि आज से 2 दिन पूर्व जब अरुण कोल ने माता पिता से लड़कर अपने ही घर मे आग लगा दिया था और जान से मारने की धमकी देता था तब इसकी रिपोर्ट पनवार थाने में लिखाई गयी थी लेकिन पुलिस देखने तक नही आए ,न ही कोई कार्यवाही की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button