भोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेस का नया अभियान हाशिए से नेतृत्व तक शुरू अल्पसंख्यक महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर फोकस

कांग्रेस का नया अभियान हाशिए से नेतृत्व तक शुरू

अल्पसंख्यक महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर फोकस

भोपाल यश भारत। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अल्पसंख्यक महिलाओं को राजनीति और नेतृत्व की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से नई पहल शुरू की है। हाशिए से नेतृत्व तक नाम से शुरू किए गए इस अभियान के तहत महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मेरी भागीदारी, मेरा नेतृत्व, थीम पर आधारित इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगी। पार्टी का मानना है कि लोकतंत्र में महिलाओं की प्रभावी भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, अभियान के तहत प्रदेशभर में संवाद कार्यक्रम, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें महिलाओं को नेतृत्व विकास, राजनीतिक जागरूकता, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और अधिकारों से संबंधित जानकारी दी जाएगी। पार्टी ने अभियान का संदेश आईए, बदलें अपनी दुनिया के साथ जारी करते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जुड़ने का आह्वान किया है। कांग्रेस का कहना है कि यह पहल महिलाओं को केवल राजनीति तक सीमित नहीं रखेगी बल्कि उन्हें सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आवाज बनाने का काम भी करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button