इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गोलबाजार की बंद स्ट्रीट लाइटों के विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने भेंट की लालटेन

जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत। गोलबाजार क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी स्मार्ट स्ट्रीट लाइटों को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने नाराजगी जताई। सचेतक अयोध्या तिवारी के नेतृत्व में पार्षद स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुंचे और अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव को प्रतीकात्मक रूप से लालटेन भेंट की। पार्षदों ने कहा कि क्षेत्र में अंधेरे की समस्या से नागरिक परेशान हैं, इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।अयोध्या तिवारी ने कहा कि गोलबाजार की बंद स्ट्रीट लाइटों को लेकर पहले भी कई बार अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है। कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि सड़क पर पर्याप्त रोशनी केवल सुविधा का मामला नहीं है, बल्कि लोगों की सुरक्षा और सुचारु आवागमन से भी जुड़ा है। स्मार्ट सिटी के तहत लगाई गई लाइटें यदि लंबे समय तक बंद रहेंगी तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि जब स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें ही काम नहीं कर रही हैं तो जनता को अंधेरे में रहने के लिए क्यों मजबूर होना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि स्मार्ट लाइटें रोशनी नहीं दे पा रही हैं तो कम से कम लालटेन ही रास्ता दिखाने के काम आ जाए।पार्षद दल ने स्मार्ट सिटी प्रबंधन से गोलबाजार की सभी बंद लाइटों का तत्काल निरीक्षण कराने, खराब लाइट और पोल की सूची तैयार करने तथा खराबी का कारण पता लगाकर मरम्मत या आवश्यकतानुसार लाइट बदलने की मांग की। साथ ही काम की समयसीमा तय करने और रखरखाव की जिम्मेदारी वाली एजेंसी की जवाबदेही तय करने की मांग भी रखी। अयोध्या तिवारी ने कहा कि पार्षद दल का उद्देश्य सिर्फ विरोध करना नहीं, बल्कि नागरिकों की समस्या का समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि जनता को आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर जलती हुई स्ट्रीट लाइट चाहिए।प्रदर्शन के दौरान उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता गुड्डू नबी, सत्येंद्र गुड्डा चौबे, राकेश पांडे, प्रमोद पटेल, गुड्डू तामसेतवार, मुकीमा याकूब अंसारी, अख्तर अंसारी और वकील अंसारी सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button