जबलपुर में शहपुरा का कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी दोपहर बाद भाजपा का हो गया: विधायक ने अपरहण का आरोप लगाते हुए घेरा थाना
शहपुरा थाने में देर रात गहमागहमी का माहौल रहा निर्मित

जबलपुर, यशभारत। शहपुरा नगर परिषद के चुनाव में अजीब-गरीबों मामला सामने आया है। दरअसल एक पार्षद उम्मीदवार ने कांग्रेस का नामांकन दाखिल किया और दोपहर तक कांग्रेस नेताओं के संपर्क में था लेकिन शाम होते ही वह भाजपा नेताओं के संपर्क में आ गया। यही नहीं कांग्रेस नेता उसके घर पहुंचे और अन्य जगह तालाश किया तो वह गायब मिला। इसको लेकर बरगी विधायक संजय यादव ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार की देररात शहपुरा थाने का घेराव किया। विधायक आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को प्रलोभन देकर उसे अपने पक्ष में लिया है और उससे मिलने भी नहीं दिया जा रहा है।
प्रत्याशी को धमकी दी गई भाजपा नेताओं द्वारा
विधायक संजय यादव ने शहपुरा थाने में धरना देते हुए बताया कि अशोक बर्मन की पत्नी शहपुरा नगर परिषद के वाडज़् नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी अनीता बर्मन के पति अशोक बर्मन अचानक ही गायब हो गए। जिसकी सूचना लगते ही कांग्रेस विधायक संजय यादव अपने समथज़्कों के साथ शहपुरा थाने पहुंचे। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने दवाब बनाने के लिए उनके प्रत्याशी के पति का अपहरण कर लिया है। कांग्रेस विधायक संजय यादव ने शहपुरा में हुई घटना को लेकर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत भी करवाया। साथ ही उन्होंने कहा कि शहपुरा थाना प्रभारी को हटाया जाए। प्रत्याशियों की जान को खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने प्रत्याशियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की।