मेट्रो लाइन प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करें – चैतन्य – सुभाष नगर डिपो का किया निरीक्षण

मेट्रो लाइन प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करें – चैतन्य
– सुभाष नगर डिपो का किया निरीक्षण
भोपाल यशभारत। मेट्रो लाइन प्रोजेक्ट का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कई काम ऐसे हैं जो अभी पूरे नहीं हो सके हैं। सरकार का लक्ष्य है कि अक्टूबर माह तक मेट्रो रेल को शुरू कर दिय जाए। तय समय में काम पूरा करना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के लिए चुनौती बना हुआ है। मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक एस कृष्ण चैतन्य ने मेट्रो सुभाष नगर डिपो मे चल रहे निर्माण कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों, कन्सल्टन्ट व कान्ट्रैक्टर से जानकारी ली। इस दौरान संबंधी महत्वपूर्ण साइट एवं कार्यों जैसे इन्स्पेक्शन बे लाइन, रिपेयर बे लाइन, विभिन्न सिस्टम रूम, टेस्ट ट्रैक आदि का निरीक्षण किया एवं प्रगति रिपोर्ट ली। डिपो निरीक्षण की शुरुआत मे निर्माण कार्यों की प्रगति संबंधी समीक्षा की जिसमे आग्जिलियरी सब-स्टेशन, ट्रैक्शन सब-स्टेशन, ऐड्मिन बिल्डिंग मे कंट्रोल रूम सहित प्रमुख सिस्टम रूम्स का निर्माण जल्द से जल्द करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान चैतन्य ने डिपो रोड, रैम्प एरिया, अनलोडिंग-बे, बॉउन्ड्री वॉल, ट्रैनिंग बिल्डिंग, पम्प रूम आदि प्रमुख साइट्स देखा।







