कलेक्टर का विक्टोरिया दौरा: सफाई ठेकेदार पर 20 हजार, अव्यवस्थित पार्किंग पर 10 हजार का जुर्माना ठोका, शिकायत मिली तो कर दूंगा सस्पेंड :कलेक्टर


जबलपुर, यशभारत। कलेक्टर इलैया राजा टी मंगलवार को औचक विक्टोरिया अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचे जहां उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों और सफाई ठेकेदार को हीला हवाली देखते हुए जमकर फटकार लगा दी बात तो यहां तक पहुंच गई कि कलेक्टर ने अधिकारियों को दो टूक कह दिया कि यदि मेरे पास कोई भी शिकायत पहुंचती है तो मैं सीधे सस्पेंड कर दूँगा। वही कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए सफाई ठेकेदार पर 20 हजार और पार्किंग ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना लगाया इधर सुपरवाइजर की एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा यदि गंदगी देखने मिली तो ठेका टर्मिनेट कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर सुबह-सुबह ही विक्टोरिया अस्पताल पहुंच गए थे। जहां उन्होंने ओपीडी से लेकर वार्ड व आईसीयू का निरीक्षण किया। वहीं सफाई व्यवस्था देखने के लिए कलेक्टर सीधे टॉयलेट के अंदर जा पहुंचे जहां गंदगी की भरमार थी। जिसके बाद उन्होंने ठेकेदार पर सीधे जुमार्ना ठोका।







