देश

पंचकोशी परिक्रमा यात्रा की तैयारियों का कलेक्टर, एस पी ने लिया जायजा

जबलपुर यश भारत। आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।
शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने भेड़ाघाट एवं लम्हेटाघाट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर यात्रा मार्ग का जायजा लिया तथा सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल, यातायात व्यवस्था, बचाव दल एवं नाव सुरक्षा प्रबंध मुस्तैदी से तैनात रहें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी, संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा आशीष जैन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात बैजनाथ प्रजापति, थाना प्रभारी भेड़ाघाट कमलेश चौरिया, थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। यात्रा मार्ग
नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा यात्रा दिनांक 5 नवम्बर 2025 को हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से प्रातः आरंभ होगी। यात्रा का मार्ग इस प्रकार रहेगा —
हरे कृष्णा आश्रम → बैनगंगा पुल → चौसठ योगिनी मंदिर → धुआंधार → कल्याणिका तपोवन → पशुपतिनाथ मंदिर → गोपालपुर → प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर → तिलमांडेश्वर मंदिर → लम्हेटाघाट।
यहां से श्रद्धालु नाव द्वारा लम्हेटी, इमलिया, डुडवारा, ग्वारी, ललपुर, सिद्धन माता आश्रम होते हुए सरस्वती घाट पहुंचेंगे, जहां यात्रा का समापन हरे कृष्णा आश्रम में होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button