भोपाल

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 160 आवेदन प्राप्त 

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 160 आवेदन प्राप्त 
भोपाल, यश भारत।  राजधानी भोपाल में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान कुल 160 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सके। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर आवेदकों को राहत दिलाएं। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर सुमित पांडे, जिला पंचायत की सीईओ इला तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button