
जबलपुर यश भारत। शहर के एक युवक की छत्तीसगढ़ में कार नदी में गिरने से हुई मौत की घटना सामने आई है। दूसरों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जबलपुर के संजय नगर का रहने वाला था और छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बटर बैंक अधिकारी पदस्थ था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमित कोल मुलतः जबलपुर का रहने वाला है। वह बेमेतरा की बैंक आफ इंडिया की शाखा में कार्यरत था। सोमवार की सुबह जब वह अपनी कार से बैंक जाने के लिए निकला तभी सिग्मा और बेमेतरा के बीच स्थित शिवनाथ नदी के पुराने पुल पर कर कार का टायर अचानक फट गया जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई और नदी में गिर गई। राह चलते लोगों ने कार को नदी में गिरते देखा और बचाव के लिए नदी में कूद पड़े हालांकि अधिक गहराई और कार की कांच बंद होने के कारण सेंट्रल लॉक नहीं खुल रहा था जिसकी कारण युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। बचाव के लिए लोगों ने रस्सी से कर को खींचने का प्रयास भी किया कार जब तक किनारे लाई गई कब तक अमित की मौत हो चुकी थी। सिमगा नगर पालिका के कर्मचारियों ने जानकारी मिलने पर क्रेन के सहारे कार को बाहर निकलवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।







