सीआईएसएफ ने अमेरिका बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस अग्निशमन खेल में बढ़ाया गौरवः64 पदक हासिल किए

नई दिल्ली यशभारत। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल 2025 में कुल 64 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन है जहाँ दुनिया भर के पुलिस और अग्निशमन कर्मी विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस वर्ष, 70 से अधिक देशों के 10,000 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया। टीम ने 6 स्पर्धाओं में भाग लिया और असाधारण प्रदर्शन किया। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और अदम्य साहस, शक्ति और टीम वर्क का परिचय दिया। उनकी सफलता ने भारत को 560 पदकों के साथ समग्र पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहने में मदद की। के.औ.सु.बल फिटनेस, अनुशासन और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध है । विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों में टीम का प्रदर्शन विश्व मंच पर ब्प्ैथ् कर्मियों के बल और दृढ़ संकल्प का परिचायक है।







