जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर में बाल अधिकार सरंक्षण आयोग सदस्य ने कहा बाल अधिकारों का हनन न हो इसका ध्यान रखें
जिला शिक्षा केंद्र में आयोजित हुई कार्यशाला


जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने सभी अतिथियों का शॉल, श्रीफल, मोमेन्टों व तुलसी का पौधा भेंटकर अभिनंदन किया। नि:शुल्क और बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम की विस्तृत व्याख्या ए.पी.सी. प्रेमनारायण तिवारी ने की मुख्य अतिथि ने कार्यशाला में उपस्थित सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी जिला परियोजना समन्वयक, ए.पी.सी., बी.आर.सी.सी. बी.ए.सी. व जनशिक्षकों का प्रश्नमंच आयोजित कर निराकरण प्रस्तुत किया। अंत में कार्यशाला में आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन ए.पी.सी. घनश्याम बर्मन ने किया ।






