जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में बच्चा बदला, बेटा पैदा हुआ थमा दी लड़की जमकर मचा हंगामा,

मेडिकल प्रबंधन ने बनाई जांच कमेटी

जबलपुर, यशभारत। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में बीते दो दिन से बच्चा गायब होने को लेकर मचा हुआ है। इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा जब पीड़ित महिला ने मेडिकल अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर दोषियों पर कार्रवाई करने सहित उसका बच्चा वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
परिजनों ने अधीक्षक को शिकायत करते हुए बताया कि बरगी निवासी महिला कोे प्रसव पीड़ा होने पर 18 जनवरी को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां महिला को बेटा पैदा हुआ है लेकिन जब उसे बेटी थमाई गई। इस बारे में वार्ड के डॉक्टर और स्टाफ को जानकारी दी गई तो वह भड़क गए और उन्होंने बेटी पैदा होने का हवाला दिया। इधर अधीक्षक डॉक्टर अरविंद शर्मा ने बच्चे की बदली होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए हाईलेवल कमेटी गठित की है जो पूरे मामले की जांच करेगी। साथ ही पूरे प्रकरण की जानकारी गढ़ा थाने में दी गई है।

नार्मल डिलेवरी हुई, हाथ पर बेटे का टैग लगा
सूत्रों का कहना है कि महिला की नार्मल डिलेबरी हुई थी और जब बच्चा पैदा हुआ था उस वक्त हाथ पर बेटे होने का टेग लगा था। लेकिन जब महिला के रिश्तेदार को बच्चा दिया गया तो वह लड़की थी।

दो दिन से मामले की दबाने की कोशिश
बताया जा रहा है पूरा मामला दो दिन पुराना है लेकिन संबंधित विभाग के डॉक्टर पूरे मामले को दबाने की कोशिश में थे। इस मामले में पीड़िता महिला के परिजनों ने मौखिक रूप से पहले अधीक्षक को शिकायत की थी परंतु इसके बाद भी बात नहीं बनी तो परिजनों ने लिखित में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर अधीक्षक डॉक्टर अरविंद शर्मा ने एक्शन लेते हुए पुलिस को जानकारी प्रेषित की है साथ ही हाईलेवल कमेटी भी गठित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button