जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पंहुचे जबलपुर,डुमना एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

दादा ईश्वरदास रोहाणी स्मृति गौरव शिखर सम्मान में होंगे शामिल

जबलपुर, यश भारत। दादा ईश्वरदास रोहाणी स्मृति गौरव शिखर सम्मान 2026 कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार शाम सिवनी से जबलपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री का आगमन डुमना एयरपोर्ट पर हुआ, जहां भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और विधायक अभिलाष पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे मानस भवन के लिए रवाना हुआ, जहां आयोजित दादा ईश्वरदास रोहाणी स्मृति गौरव शिखर सम्मान कार्यक्रम में वे शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 12 विभूतियों को सम्मानित किया जाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button