ग्राम रोजगार सहायक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री की घोषणाएं, दिवंगत सहायकों के परिजनों को 10-10 लाख सहायता
Chief Minister announces at Gram Rozgar Sahayak Mahasammelan, Rs 10 lakh assistance to the families of deceased Sahayaks

ग्राम रोजगार सहायक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री की घोषणाएं, दिवंगत सहायकों के परिजनों को 10-10 लाख सहायता
भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित ग्राम रोजगार सहायक महासम्मेलन में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान त्रिशूल और चुनरी भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम रोजगार सहायक गांवों के विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत के संकल्प को साकार करने में रोजगार सहायकों का बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री ने रोजगार सहायकों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि यदि किसी रोजगार सहायक पर दर्ज आपराधिक मामला बाद में गलत साबित होता है तो उसे पुनः सेवा में लिया जाएगा। सम्मेलन के दौरान दिवंगत हुए दो रोजगार सहायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों को ₹10-10 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही घायलों के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था करने सामान्य घायलों को ₹50 हजार तथा गंभीर रूप से घायलों को ₹1 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान भी किया।







