भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश
खजूरी कलां में नाबालिग से छेड़छाड़, मामला दर्ज

खजूरी कलां में नाबालिग से छेड़छाड़, मामला दर्ज
भोपाल, यशभारत। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खजूरी कलां में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुमित यादव नाम के युवक पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पीड़ित नाबालिग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुमित यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई व जांच शुरू कर दी है।







