नाबालिग से अश्लील छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पर मामला दर्ज

नाबालिग से अश्लील छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पर मामला दर्ज
भोपाल,यश भारत। राजधानी के टीला जमालपुरा थाना इलाके में 13 साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को इलाके के ही एक युवक नाजिश खान ने अपनी अश्लील हरकतों का शिकार बनाया। आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की, जिससे नाबालिग बुरी तरह घबरा गई। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को अपने साथ हुई इस आपबीती की जानकारी दी।
इसके बाद बच्ची की मां तुरंत टीला जमालपुरा थाने पहुंची और आरोपी के कृत्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मां की रिपोर्ट पर आरोपी नाजिश खान के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है ।







