मूंग और उड़द की खरीदी में हुई धांधली का मामला
समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित 10 के खिलाफ मामला दर्ज़

जबलपुर, यश भारत। बसेड़ी समिति के एम एल टी वेयरहाउस में मूंग और उड़द की फर्जी एंट्री करके करोड़ों के गोलमाल के मामले में यश भारत द्वारा लगातार प्रकाशित खबरों के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने मूंग और उड़द की खरीदी में हुई धांधली में शामिल समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सर्वेयर, केंद्रीय सहकारी बैंक शहपुरा के शाखा प्रबंधक एवं गोदाम संचालक सहित 10 लोगो के खिलाफ भेड़ाघाट थाने में एफआईआर दर्ज़ की है। सभी पर अवैध लाभ कमाने की नियत से की धोखाधड़ी और षडयंत्र कर किसानों एवं शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर भेडाघाट थाने में दर्ज एफआईआर दर्ज हुई है।
जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच दल ने जांच के दौरान पाया कि ऑनलाइन दर्ज खरीदी से कम पाई गई थी समिति प्रबंधक कमल सिंह ठाकुर कंप्यूटर ऑपरेटर राजपाल सिंह अतिरिक्त ऑपरेटर दीपेंद्र सिंह ठाकुर, प्रभारी शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शहपुरा शाखा अजय तिवारी,अंकित सिंह,शंभू ठाकुर बिंदु राय,सर्वेयर रोहित यादव और देवेंद्र यादव द्वारा किसानों एवं प्रशासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के आशय से संयंत्र पूर्वक योजना बनाकर अवैध लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से मूंग 1934 क्विंटल राशि 16790988 रुपये और उड़द 253 क्विंटल राशि 1872200 रुपये की ज्यादा एंट्री दर्शाई कर शासन को वित्तीय क्षति पहुंचाई गई थी।







