SPMCHP231-2 Image
देश

जमशेदपुर में डिवाइडर से टकराई कार, सड़क हादसे में 6 की मौत

जमशेदपुर, एजेंसी। जमशेदपुर में आज सुबह भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत नाजुक है। जानकारी के मुताबिक नए साल पर आठ लोग पिकनिक मनाने कार से कहीं जा रहे थे , तभी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
काफी तेज रफ्तार में थी कार
जानकारी के मुताबिक यह भीषण हादसा बिष्टुपुर के सर्किट हाउस इलाके में स्थित साई मंदिर गोल चक्कर के पास हुआ। इसमें शुभम कुमार, मोनू मेहतो, छोटू यादव, सूरज कुमार और हेमंत कुमार ने हादसा होते ही दम तोड़ दिया था। इनके अलावा एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल था। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर, गंभीर रूप से घायल शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके दो अन्य साथियों का इलाज जारी है।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
SPMCHP231-2 Image