जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, 6 की दर्दनाक मौत

 अयोध्या से लौट रहे थे श्रद्धालु

अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, 6 की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के जालौन में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे-27 पर हुए इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग अयोध्या से दर्शन कर ललितपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी टवेरा कार कालपी क्षेत्र के जोल्हुपुर के पास चौरासी गुंबद के नजदीक पहुंची, तभी यह बड़ा हादसा हो गया।

Untitled 8 copy 1

ट्रक में जा घुसी कार, उड़ गए परखच्चे

तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे की वजह ड्राइवर को आई झपकी थी। इसी कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

कार में बुरी तरह फंसे थे लोग

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, जिससे घायलों और शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button