
आगरा-जयपुर हाईवे पर ट्रेलर में घुसी बस, 4 की मौत
भगवान के दर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
राजस्थान में गुरुवार तड़के घने कोहरे के कारण भरतपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। सोरोंजी से जयपुर जा रही बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई, जिसमें 4 यात्रियों की मौत हो गई। मथुरा के रामवीर का पूरा संसार उजड़ गया। हादसे ने उनकी पत्नी और 8 वर्षीय मासूम बेटे को छीन लिया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू शुरू किया।
![]()
भगवान के दर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे की सबसे दर्दनाक कहानी उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी रामवीर की है। रामवीर भगवान की मूर्तियों के लिए कागज की पगड़ियां बनाने का काम करते हैं। वे हर महीने माल सप्लाई करने खाटूश्याम जी जाते थे, लेकिन इस बार श्रद्धा और प्रेम के चलते अपनी पत्नी गीता (38) और 8 साल के बेटे कान्हा को भी साथ ले गए थे। उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी पारिवारिक यात्रा होगी। हादसे में रामवीर की पत्नी और मासूम बेटे दोनों की मौत हो गई, जबकि रामवीर खुद अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।







