जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ब्रेकिंग न्यूज़: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, आसमान में दिखा धुएं का गुबार

अहमदाबाद, गुजरात के अहमदाबाद में आज एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। एयर इंडिया का एक यात्री विमान क्रैश हो गया है, जिसके बाद घटनास्थल पर और आसमान में धुएं का गुबार देखा गया। यह घटना टेक-ऑफ के दौरान होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद तुरंत घटनास्थल पर धुएं का घना गुबार छा गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूत्रों के मुताबिक, विमान में 133 यात्री सवार थे।

फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन और एयर इंडिया की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। हताहतों के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह एक बड़ी दुर्घटना मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button