देश

गणेश विसर्जन से पहले मुंबई में बम विस्फोट की धमकी

14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुसे

मुंबई,यशभारत। पुलिस को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 34 गाड़ियों में बम लगाए जाने की धमकी मिली है। ये धमकी व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से मिली है, जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा यह मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि 34 गाड़ियों में बम लगाए गए हैं और 400 किलो आरडीएक्स के विस्फोट से पूरा मुंबई शहर हिल जाएगा।

इस मैसेज में ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक संगठन का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस चुके हैं और इस विस्फोट से 1 करोड़ लोगों की जान जा सकती है। मुंबई पुलिस ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस अलर्ट पर

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस व्हाट्सएप नंबर से यह मैसेज भेजा गया, उसे ट्रेस करने का काम शुरू कर दिया गया है।मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘मुंबई पुलिस हमेशा अलर्ट पर रहती है और हमारी नजर हर चीज पर है। जनता को घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सब कुछ शांत है।’ मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार ‘यह एक फर्जी कॉल है…पुलिस सतर्क है’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button