गोविंदराम सेकसरिया कॉलेज में दो दिवसीय कार्यक्रम,विविध प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन
स्व यशवंत शंकर धर्माधिकारी की जन्म शताब्दी समारोह

जबलपुर। गोविंदराम सेकसरिया अर्थ.वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय में स्व यशवंत शंकर धर्माधिकारी जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत सोमवार को विविध प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। दूसरे दिन न्यायशास्त्रए साहित्य और समाजसेवा पर विद्वानों व न्यायविदों के विचार प्रस्तुत किये। इसके अतिरिक्त श्न्यायए संस्कृति और समाज में धर्माधिकारी जी का योगदानश् विषय पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों द्वारा विशेष व्याख्यान दिए। इस अवसर पर महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष डॉण् अमरेन्द्र पाण्डेय एप्राचार्य डॉण् नरेशचंद्र त्रिपाठी सहित प्राध्यापक मौजूद रहे।
इंडोर गेम्स में दिखाया हुनर
महाविद्यालय में द्वितीय दिवस में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों और प्राध्यापकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इंडोर गेम्स शतरंज और कैरम टेबल टेनिस कर्मचारियों और प्राध्यापकों ने अपना हुनर दिखाया।
महाविद्यालय की अधो संरचनाओं का हुआ उद्घाटन
महाविद्यालय में छात्रों की सुविधाओ को ध्यान रखते हुए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कराया गया है। जिसमे वॉलीबॉल ग्राउंड का जीणोद्धार कराया गया है साथ ही नया टेनिस कोर्ट एओपन जिम और वॉकिंग पाथ बनाया गया। जन्म शताब्दी समारोह के मौके पर मुख्य मुख्य अतिथियो ने अधो संरचनाओं के साथ नए सेमिनार हॉल का उद्घाटन किया।
प्रतिभाओ को किया गया सम्मानित

समारोह में सीए की परीक्षा वर्ष 2024 .2025 में सफलता हासिल करने वाले 8 छात्रों को सम्मानित किया गया इसके अलावा अन्य विधाओ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अवार्ड प्रदान किये गए। इस दौरान प्राध्यापकों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।







