भोपाल पुलिस ने जब्त की 2 लाख रुपये की अवैध शराब और कार

भोपाल पुलिस ने जब्त की 2 लाख रुपये की अवैध शराब और कार
महंगे शौक पूरे करने के लिए करता था शराब की तस्करी
आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं केस
भोपाल,यशभारत। पिपलानी पुलिस ने एक युवक को 54 लीटर ब्रांडेड अंग्रेजी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सेंट्रो कार के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब और वाहन का कुल मसरूका लगभग 2 लाख रुपये बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी दिनों से क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई कर रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिपलानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना के अधार पर आरोपी को प्रेस कॉलोनी, आनंद नगर के पास से सेंट्रो कार (MP 04 V 7897) के साथ अवैध शराब की खेप ले जाते हुए हिरासत में लिया हैं। जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम लोकेश मीणा (31 वर्ष), बताया जिसके पास से ऑफिसर चॉइस, मेकडॉवेल, ब्लैकपाइपर, आर एस, आर सी सहित विभिन्न कंपनियों की 54 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
आरोपी ने पुलिस को आगे बताया कि अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए शराब का अवैध व्यापार करता था और उसने यह खेप अपने एक मित्र से ली थी।







