भोपाल मेट्रो का अंडरग्राउंड कॉरिडोर रेलवे स्टेशन के पास 24 मीटर गड्ढा का जल्द शुरू होगा निर्माण

भोपाल मेट्रो का अंडरग्राउंड कॉरिडोर रेलवे स्टेशन के पास 24 मीटर गड्ढा का जल्द शुरू होगा निर्माण
यश भारत, भोपाल। राजधानी भोपाल में मेट्रो परियोजना के तहत अंडरग्राउंड कॉरिडोर के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 के पास करीब 24 मीटर गहरा गड्ढा किया गया है, जिसमें ड्रिलिंग के लिए मशीन उतारी गई है। इस मशीन के माध्यम से जमीन से करीब 19 मीटर नीचे तक ड्रिलिंग की जाएगी। जानकारी के अनुसार भोपाल रेलवे स्टेशन से लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस परियोजना के तहत भूमिगत निर्माण कार्य मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक भूमिगत कॉरिडोर के निर्माण के दौरान शहर के ट्रैफिक पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा। पुराने शहर की घनी आबादी और ऐतिहासिक विरासत को ध्यान में रखते हुए अंडरग्राउंड मेट्रो बनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि सतह पर यातायात और संरचनाओं को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।







