भोपालमध्य प्रदेश

बैसाखी पर दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; 19 जनरल कोच से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

बैसाखी पर दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; 19 जनरल कोच से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

भोपाल, यश भारत। आगामी बैसाखी पर्व और तीर्थ यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने दिल्ली और अशोकनगर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से अशोकनगर के बीच एक-एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसमें लगाए गए 19 जनरल कोच हैं, जिससे आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट की किल्लत से राहत मिलेगी।
समय-सारणी और संचालन
रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04004 दिल्ली सराय रोहिल्ला से 11 अप्रैल (शनिवार) को दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन तड़के 04:00 बजे अशोकनगर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04003 अशोकनगर से 15 अप्रैल (बुधवार) को शाम 17:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में फरीदाबाद, कोसीकलां, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, धौलपुर, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और बीना जंक्शन पर रुकेगी। इन ठहरावों से ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्र के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
बुकिंग शुरू: यात्री इस स्पेशल ट्रेन के लिए आरक्षण रेलवे काउंटर या IRCTC की वेबसाइट से करा सकते हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button