भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल: भारत माता चौराहा स्थित प्रगति परिसर में भीषण आग, चौथी मंजिल पर मचा हड़कंप

भोपाल: भारत माता चौराहा स्थित प्रगति परिसर में भीषण आग, चौथी मंजिल पर मचा हड़कंप

​भोपाल,यशभारत। राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में से एक, भारत माता चौराहा स्थित प्रगति परिसर में बुधवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इसकी चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता था, जिससे आसपास के रहवासियों और दुकानदारों में दहशत फैल गई।
​50 मिनट चला रेस्क्यू ऑपरेशन
​घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें सक्रिय हुईं। मौके पर चार फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचे और मोर्चा संभाला। संकरी जगह और ऊंचाई होने के कारण शुरुआत में दमकलकर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन करीब 50 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है।
​शॉर्ट सर्किट की आशंका
​प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौथे फ्लोर से अचानक काला धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बिल्डिंग में मौजूद लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button