भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल-जोधपुर वंदे भारत: दिग्विजय सिंह ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, 18 घंटे का सफर होगा आधा

भोपाल-जोधपुर वंदे भारत: दिग्विजय सिंह ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, 18 घंटे का सफर होगा आधा

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच रेल कनेक्टिविटी को लेकर एक बड़ी पहल हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से जोधपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मांग की है।

अभी लगता है 18 से 24 घंटे का समय सांसद सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि वर्तमान में भोपाल से जोधपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों को 18 से 24 घंटे तक का लंबा समय बिताने को मजबूर होना पड़ता है। यह सफर न केवल थकाऊ है, बल्कि व्यापारिक और आपातकालीन उद्देश्यों के लिए भी अनुपयुक्त है। वंदे भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेन शुरू होने से यह यात्रा महज 8 से 10 घंटे में सिमट सकती है।

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वंदे भारत सेवा शुरू होने से दोनों राज्यों के बीच व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। जोधपुर एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है और भोपाल से इसका सीधा एवं तेज जुड़ाव होने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। साथ ही, रानी कमलापति स्टेशन की अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ यात्रियों को इस नई सेवा के जरिए मिल सकेगा।

रेलवे बोर्ड के फैसले पर नजर अब सबकी निगाहें रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड पर टिकी हैं। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो यह भोपाल से चलने वाली एक और महत्वपूर्ण प्रीमियम ट्रेन होगी, जिससे मध्य प्रदेश के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
वंदे भारत से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का विकल्प मिलेगा। उम्मीद है कि रेल मंत्रालय इस जनहितैषी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा। –
दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सांसद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button