भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल: नशे में धुत भारी वाहन चालक गिरफ्तार,  लाइसेंस होगा निरस्त

भोपाल: नशे में धुत भारी वाहन चालक गिरफ्तार,  लाइसेंस होगा निरस्त
​भोपाल, यशभारत।  राजधानी की  यातायात पुलिस ने नशे में भारी वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए, वाहन को जब्त कर चालक का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह घटना शहर के यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दर्शाती है।
​तेज रफ्तार से भागा, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा
मिली जानकारी के  अनुसार 27 अक्टूबर की शाम को बैरागढ़ विसर्जन घाट के पास ‘नो-एंट्री प्वाइंट’ पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल ने जब आईसर लोडिंग वाहन (क्रमांक- RJ02GC6505) को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने पुलिस के आदेश की अनदेखी की और तेज गति से वाहन चलाकर भाग निकला। यातायात पुलिस ने वाहन का पीछा किया और उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। जिस से पुछताछ करने पर उसने अपना नाम  मो. सोकीन खान पिता नसरूउद्दीन खान के रूप में हुई। जाँच करने पर पाया गया कि चालक शराब के नशे की हालत में भारी वाहन चला रहा था।यातायात पुलिस द्वारा चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा  सहित  अन्य संबंधित धाराओं के तहत तत्काल कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button