भोपालमध्य प्रदेश

हनुमानगंज थाने में 114 लावारिस वाहनों की नीलामी, शासन को मिला 3.27 लाख का राजस्व

हनुमानगंज थाने में 114 लावारिस वाहनों की नीलामी, शासन को मिला 3.27 लाख का राजस्व

भोपाल, यशभारत। राजधानी के हनुमानगंज थाना परिसर में वर्षों से खड़े लावारिस वाहनों का विधिवत निराकरण किया गया। पुलिस उपायुक्त मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में गठित कमेटी ने 114 मोटरसाइकिलों की खुली नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई, जिससे राज्य शासन को 3 लाख 27 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

इस नीलामी प्रक्रिया में लगभग 100 बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया। नीलामी का संचालन महिला थाने के प्रधान आरक्षक आशीष कुमार श्रीवास द्वारा किया गया। गौरतलब है कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शालिनी दीक्षित ने पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में धूल खा रहे वाहनों के त्वरित निराकरण और परिसर की साफ-सफाई के निर्देश दिए थे।

अब तक 17 लाख से अधिक का राजस्व वसूल
जोन-3 के विभिन्न थानों में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक कुल 17 लाख 84 हजार 5 सो रुपये का राजस्व प्राप्त किया जा चुका है। इसमें कोह-ए-फिजा थाने से 7.08 लाख, कोतवाली से 1.64 लाख, तलैया से 1.34 लाख और मंगलवारा थाने से 72 हजार रुपये का राजस्व शामिल है। आगामी दिनों में गौतम नगर और टीला जमालपुरा थानों में भी इसी तरह की कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button