भोपाल

अशोका गार्डन पुलिस ने 1.5 किलो गांजे के साथ शातिर अपराधी दंपत्ति को  गिरफ्तार

अशोका गार्डन पुलिस ने 1.5 किलो गांजे के साथ शातिर अपराधी दंपत्ति को  गिरफ्तार

 ​भोपाल, यश भारत।  राजधानी के अशोका गार्डन थाना पुलिस ने एक पुरुष और महिला को 1 किलो 525 ग्राम गांजा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी इलियास खां और उसकी पत्नी रानी पर भोपाल के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी और मारपीट सहित 26 से अधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना के अधार पर एकतापुरी मैदान  के पास से घेराबंदी कर इलियास खां (55 वर्ष) और उसकी पत्नी रानी (50 वर्ष) को गिरफ्तार किया हैं। जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 1 किलो 525 ग्राम (अनुमानित कीमत 20,000) और 220/- नकदी जब्त की गई हैं। वही पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना भी कबूल किया हैं।  वही आरोपियों पर शहर के आधा दर्जन थानों में अपराध दर्ज  है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button