भोपालमध्य प्रदेश

राष्ट्रपति दौरा और मुहर्रम को लेकर अलर्ट, 15 से 27 जून तक पुलिस अफसरों की छुट्टी पर रोक

राष्ट्रपति दौरा और मुहर्रम को लेकर अलर्ट, 15 से 27 जून तक पुलिस अफसरों की छुट्टी पर रोक

भोपाल, यशभारत। प्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले दो महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के मद्देनजर पुलिस विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस मुख्यालय ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करने के लिए राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 15 जून से 27 जून तक लागू रहेगा।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, इस महीने के दूसरे पखवाड़े में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति की सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया जाना है। इसके साथ ही, इसी अवधि के दौरान मुहर्रम का त्योहार भी आ रहा है। संवेदनशीलता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए मैदानी स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य की गई है।

मुख्यालय ने इस संबंध में सभी स्पेशल डीजी, एडीजी, जोनल आईजी, डीआईजी, भोपाल-इंदौर के पुलिस कमिश्नर, सभी जिलों के एसपी और रेल पुलिस के कप्तानों को निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश में साफ कहा गया है कि 15 से 27 जून के बीच किसी भी अधिकारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। केवल बेहद अपरिहार्य या आपातकालीन परिस्थितियों में ही मुख्यालय की विशेष अनुमति के बाद अवकाश स्वीकृत हो सकेगा। सभी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था पर चौबीसों घंटे नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button