जबलपुर

हाय रे कलयुग!घर देर से पहुंचने पर दामाद पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, पुलिस की गिरफ्त आरोपी ससुर  

जबलपुर,यश भारत मामूली बात को लेकर एक ससुर ने अपने दामाद पर चाकूओं से प्राणघातक हमला कर दिया। यह मामला संजीवनी थानातंर्गत सरल कॉलोनी का है। घटना के बाद घायल को परिजनों द्वारा मेडिकल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसकी ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई गई। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची जिन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में घायल अमित सिंह की बहन आरती सिंह ने बताया कि उनके भाई प्राईवेट जाँब करते है। जिसके चलते घर आने में देर हो जाती है। ससुर कल्याण सिंह ने फरमान जारी किया था कि रात 10 बजे के बाद जो भी घर आएगा उसे अंदर आने नहीं दिया जाएगा। बीती रात अमित सिंह घर आने में लेट हो गए। जिसपर उन्होंने बहुत देर तक घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज दी। तभी गुस्से में बाहर निकले कल्याण सिंह ने गाली- गालौच की। इस दौरान सचिन की पत्नी विजेता ने भी अपने पिता को समझाने की कोशिश की। तभी ससुर कल्याण सिंह ने घर के अंदर से चाकू लाकर अमित पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल-मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पड़ोसियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिन्होंने घायल अमित को मेडिकल पहुंचाया। इस हमले में अमित को सीने में, पेट में, गले में और हाथ में चोट आई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही संजीवनी नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार नर्रे भी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी ससुर कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button