अपराध से मुकाबले और इंसाफ की जद्दोजहद की कहानी है अखाड़ा, आज भोपाल में होगा विमोचन

अपराध से मुकाबले और इंसाफ की जद्दोजहद की कहानी है अखाड़ा, आज भोपाल में होगा विमोचन
भोपाल, यश भारत । वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे सलीम खान के जीवन, पुलिस सेवा के अनुभवों और न्याय व्यवस्था से जुड़े संघर्षों पर आधारित जीवनी अखाड़ा का विमोचन आज 9 अगस्त रविवार को होगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे चिरायु मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम हॉल बैरागढ़ में आयोजित किया जाएगा।
पुस्तक के लेखक सिब्तैन शाहिदी ने अपनी पुस्तक अखाड़ा में सलीम खान के जीवन के विभिन्न पहलुओं को सामने रखा है। पुलिस सेवा के दौरान अपराध से मुकाबला, कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियां और न्याय के नैतिक पक्षों से जुड़े उनके अनुभवों को पुस्तक में विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। सलीम खान के सार्वजनिक जीवन से जुड़े संस्मरणों और अनुभवों को भी लेखक ने रोचक अंदाज में पुस्तक का हिस्सा बनाया है।
रूमी जाफरी होंगे मुख्य अतिथि
विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पटकथा लेखक एवं फिल्म निर्देशक रूमी जाफरी होंगे। कार्यक्रम में लेखक सिब्तैन शाहिदी पुस्तक के पीछे की प्रेरणा और लेखन प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा करेंगे। साथ ही सलीम खान के सार्वजनिक जीवन से जुड़े संस्मरणों और पुस्तक में शामिल प्रसंगों पर भी चर्चा होगी।
पुलिस सेवा और न्याय के संघर्षों की कहानी
अखाड़ा महज एक पुलिस अधिकारी की जीवनी नहीं है, बल्कि यह कानून की सेवा, अपराध के खिलाफ संघर्ष और न्याय के मानवीय एवं नैतिक पक्षों को समझने वाले एक जीवन की कहानी है। पुस्तक में पुलिस सेवा के दौरान सामने आई चुनौतियों और अनुभवों को रोचक शैली में प्रस्तुत किया गया है।






