मध्य प्रदेशराज्य
दर्दनाक हादसा : पानी में डूबीं दो माओं की आस: हंसी के ठहाके बने चीखें… झरने में थम गई आशीष और आयुष की धड़कनें!

रीवा | मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में 17 साल के नाबालिग – सहित 2 लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों अपने दोस्तों के साथ सीतापुर के नजदीक महादेवन झरने में पिकनिक मनाने गए थे। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है|
जानकारी के अनुसार मृतकों में आशीष जायसवाल 17 वर्ष निवासी पैपखार थाना मऊगंज एवं आयुष द्विवेदी 18 वर्ष निवासी पचगढ़ा थाना शाहपुर जिला मऊगंज शामिल हैं। थाना प्रभारी रीना सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू के लिए रीवा से एसडीईआरएफ टीम को बुलाया गया।
पांच सदस्यीय टीम ने लगभग 3 घंटे की सर्चिग के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा दिया गया है। रविवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने की वजह से यह घटना हुई है।







