मामूली बहस के बाद कई लोगों को कार से कुचला, एक की मौत DMK नेता का बेटा गिरफ्तार
मामूली झगड़े का मामला हत्या तक पहुंचा

मामूली बहस के बाद कई लोगों को कार से कुचला, एक की मौत DMK नेता का बेटा गिरफ्तार
तमिलनाडु में DMK नेता के 20 वर्षीय बेटे आदित्य को कार से चार लोगों को टक्कर मारने और एक व्यक्ति की मौत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

तमिलनाडु में द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) नेता के 20 साल के बेटे ने अपनी कार से चार लोगों को टक्कर मार दी, जिनमें से एक आदमी की मौत हो गई है। पुलिस ने हत्या के मामले में डीएमके नेता के बेटे आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी आदित्य के अलावा, उसके दोस्त रितिक कुमार और हरीश को भी गिरफ्तार किया है। वे भी इस घटना के दौरान आदित्य के साथ कार के अंदर थे।
DMK नेता के बेटे पर हत्या का आरोप
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित की पहचान कृष्णागिरी जिले के शिवमूर्ति के रूप में हुई है, जो कि असिस्टेंट लेबर इंस्पेक्टर थे। आदित्य की गाड़ी से टकराकर शिवमूर्ति की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मर्डर का केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
मामूली झगड़े का मामला हत्या तक पहुंचा
शिवमूर्ति के बेटे किरुबाकरण ने पूरा मामला बताते हुए कहा, ‘हमारी टू-व्हीलर हमारे घर के बाहर पार्क थी। वे आए और हॉर्न बजाया। जब हमने अपनी गाड़ी हटाने की कोशिश की, तो उन्होंने हमारी टू-व्हीलर को टक्कर मारकर डैमेज कर दिया।
शिवमूर्ति के बेटे ने बताया, ‘वे लोग नशे में थे। हमारे पड़ोसियों और मैंने उनके बर्ताव पर सवाल उठाया तो वे एक डंडा लाए और हमें पीटने की कोशिश करने लगे। मेरे पिता उनसे आराम से बात कर रहे थे। अचानक, उनमें से एक ने गाड़ी से टक्कर मार दी, जिससे मेरे पिता की मौत हो गई।’ एक पुलिस ऑफिसर ने बताया कि आदित्य के पिता कृष्णागिरी जिले में DMK लीडर हैं। पीड़ित के परिवार ने सख्त एक्शन की मांग की है। हम आगे बढ़ रहे हैं। मर्डर का केस रजिस्टर कर लिया गया है।
BJP का DMK पर हमला
राज्य में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नैनार नागेंद्रन ने इस घटना को लेकर सत्ताधारी पार्टी DMK पर हमला बोला है।
बीजेपी नेता ने कहा, ‘मुख्यमंत्री के पास क्या जवाब है? DMK के कार्यकर्ता ताकतवर हो गए हैं और कहीं भी कुछ भी करने को तैयार हैं।






