जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कोविड मरीज मिलने के बाद प्रशासन सतर्कः कलेक्टर ने कहा पूरी तैयारी है, पुरानी गाइड लाइन का पालन कराएंगे

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर में एक नए कोविड मरीज की पुष्टि होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हालांकि, अभी तक शासन से कोई नए दिशानिर्देश जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन नागरिकों से कोविड-19 से बचाव के पुराने प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने कहा कि जबलपुर में मेडिकल कॉलेज में आर्टिफिशियल जांच की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही, विक्टोरिया अस्पताल में भी अगले दो दिनों में आर्टिफिशियल टेस्ट की सुविधा शुरू की जा रही है, जिससे जांच क्षमता में वृद्धि होगी। पूरे मध्य प्रदेश में भी जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं।
कलेक्टर ने कहा कि नागरिकों को कोविड से निपटने के लिए पूर्व में जारी दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। इनमें मुख्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना, अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना, मास्क का नियमित उपयोग करना और सैनिटाइजर का प्रयोग करना शामिल है। उन्होंने कहा, ष्यह अनुशासन हमें बनाकर रखना चाहिए। फिलहाल, शासन से धारा 144 लगाने या लॉकडाउन जैसे किसी भी नए प्रतिबंध के संबंध में कोई निर्देश नहीं आए हैं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जैसे ही शासन से कोई नई गाइडलाइन या निर्देश प्राप्त होंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। तब तक, सभी से पुरानी और प्रभावी कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करने का आग्रह किया गया है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि एक मरीज मिलने के बाद भी स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और जांच सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button