पुलिस विभाग में कार्यवाहक प्रभार प्रक्रिया तेज, 15 दिन में कार्रवाई के निर्देश

पुलिस विभाग में कार्यवाहक प्रभार प्रक्रिया तेज, 15 दिन में कार्रवाई के निर्देश
भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आरक्षक से निरीक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मियों एवं लिपिकीय संवर्ग को उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा सभी विशेष पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त एवं इकाई प्रमुखों को आदेश जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिला एवं रेंज स्तर पर तीन दिवस के भीतर समितियों का गठन किया जाएगा। इसके बाद 15 दिनों के अंदर पात्र कर्मचारियों को उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार देने की कार्रवाई पूरी करनी होगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आरक्षक से प्रधान आरक्षक तक की कार्रवाई जिला एवं इकाई स्तर पर जबकि प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक स्तर तक की प्रक्रिया संबंधित रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा की जाएगी। शेष संवर्ग की कार्रवाई पुलिस मुख्यालय स्तर पर संपन्न होगी। इसके साथ ही विभाग के पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समयमान वेतनमान, गोपनीय चरित्रावली और सेवा विवरण की प्रक्रिया भी एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी इकाइयों से तय समय सीमा में कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने को कहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों का मानना है कि लंबे समय से लंबित कार्यवाहक प्रभार और सेवा संबंधी मामलों के निपटारे से कर्मचारियों में संतोष बढ़ेगा और प्रशासनिक कार्यों में गति






