जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

फरार ईनामी सटोरिये खत्री बंधुओं ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, पुलिस कर रिमांड पर लेने की तैयारी

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर। फरार ईनामी सटोरिये संजय खत्री एवं विवेक खत्री ने 20 सितंबर को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।अब जबलपुर पुलिस न्यायालय से अनुरोध कर पूछताछ हेतु दोनों सटोरिये भाईयों को रिमाण्ड पर लेने की तैयारी कर रही है।उल्लेखनीय है कि खत्री बंधुओं के विरूद्ध थाना ओमती में अपराध क्रमंाक 260/2022 धारा 384,386,389,120बी, भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर किया गया था। आरोपी सटोरियों की गिफ्तारी पर 4000-4000/- (चार-चार हजार रूपये) के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्द्योषणा पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा की गयी थी।

थाना प्रभारी ओमती प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि  20 सितंबर को फरार सटोरिये संजय खत्री एवं विवेक खत्री द्वारा मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी जबलपुर की कोर्ट में आत्मसमपर्ण किया गया।मान्नीय न्यायालय द्वारा दोनों सटोरिये भाईयो को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। 21सितंबर को दोनों सटोरिये भाईयों को पूछताछ हेतु  न्यायालय से अनुरोध कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया जावेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button