जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दुष्यंत चौटाला पीछे, विनेश फोगाट की सीट भी फंसी; नायब सिंह सैनी का क्या हाल

Dushyant Chautala behind, Vinesh Phogat's seat also stuck; What is the condition of Naib Singh Saini?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस बीच राज्य की गढ़ी सांपला किलोई, लाडवा और जुलाना जैसी सीटों पर सभी की नजरें हैं। किलोई से पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा मैदान में हैं, जो सीएम पद के दावेदार माने जा रहे हैं। इसके अलावा मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से उतरे हैं। जुलाना से ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट हैं। यही नहीं भाजपा के दिग्गज नेता और 8 बार के विधायक अनिल विज की सीट अंबाला कैंट पर भी सबकी निगाहें हैं।

Haryana Hot Seats Results: कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद सीट से पीछे

कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद सीट से पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में वह आगे थे, लेकिन फिर से थोड़ा पीछे हो गए हैं।

 

Haryana Hot Seats Results: हरियाणा में टाइट फाइट, भाजपा 38 सीटों पर आगे, कांग्रेस 36 पर

हरियाणा में टाइट फाइट चल रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को भारी बढ़त थी, लेकिन भाजपा अब गेम में लौटती दिख रही है। चुनाव आयोग के अनुसार फिलहाल भाजपा 38 पर आगे है, जबकि कांग्रेस को 36 पर ही बढ़त है।

 

Haryana Hot Seats Results: सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से आगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से 732 सीट से आगे हो गए हैं। वह अब तक पीछे चल रहे थे, लेकिन अब बढ़त बना ली है।

 

Haryana Hot Seats Results: तोशाम सीट से श्रुति चौधरी आगे

हरियाणा की तोशाम विधानसभा सीट से बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी आगे चल रही हैं। वह भाजपा से उम्मीदवार हैं।

 

Haryana Hot Seats Results: हरियाणा में सीएम सैनी और दुष्यंत चौटाला पीछे

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सीएम नायब सिंह सैनी अपनी लाडवा सीट से पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा उचानां कलां से दुष्यंत चौटाला भी पीछे चल रहे हैं।

 

Haryana Hot Seats Results: हरियाणा में भाजपा का करनाल वाला गढ़ भी टूटता दिख रहा

हरियाणा में भाजपा का करनाल वाला गढ़ भी टूटता दिख रहा है। करनाल जिले की सभी 5 सीटों पर कांग्रेस आगे है।

 

Haryana Hot Seats Results: हरियाणा में सीएम सैनी समेत कई मंत्री पीछे

हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी समेत कई मंत्री पीछे चल रहे हैं। यहां तक कि अंबाला कैंट के दिग्गज नेता अनिल विज भी पीछे हैं।

 

Haryana Hot Seats Results: अंबाला कैंट से अनिल विज पिछड़े

हरियाणा की अंबाला कैंट सीट से भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज पीछे चल रहे हैं। वह यहां से लगातार 8 बार विधायक रहे हैं।

 

Haryana Hot Seats Results: हरियाणा के रुझानों में कांग्रेस को भारी बढ़त

हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को 46 सीटों पर बढ़त दिख रही है। वहीं भाजपा अब तक 18 सीटों पर ही आगे है।

 

Haryana Hot Seats Results: सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट से आगे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। अभी पोस्टल बैलेट की ही गिनती हुई है। कुछ देर बाद ईवीएम के आंकड़े भी आने लगेंगे।

 

Haryana Hot Seats Results: भूपिंदर सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई से आगे

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई से आगे चल रहे हैं। वहीं सिरसा सीट से गोपाल कांडा ने बढ़त बना रखी है।

 

Haryana Hot Seats Results: सिरसा विधानसभा सीट से गोपाल कांडा आगे

हरियाणा की सिरसा विधानसभा सीट से गोपाल कांडा आगे चल रहे हैं। वह अपनी ही हरियाणा लोकहित पार्टी से उतरे हैं और उन्हें भाजपा ने समर्थन दिया है।

8 Oct 2024, 08:13:29 AM IST

Haryana Hot Seats Results: आदित्य सुरजेवाला को कांग्रेस की 60 सीटों पर जीत का भरोसा

हरियाणा की कैथल सीट से विधायक प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला को अपनी जीत का भरोसा है। गिनती शुरू होते ही आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस 60 सीटों पर जीत हासिल करेगी, जबकि भाजपा 15 पर ही सिमट जाएगी।

 

 

हरियाणा के 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

 

Haryana Hot Seats Results: नतीजों से पहले सैनी बोले- पूरी ईमानदारी से काम किया

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने बीते 10 सालों में पूरी ईमानदारी से काम किया है।

 

Haryana Hot Seats Results: नतीजों से पहले मंदिर पहुंचे आदित्य सुरजेवाला

हरियाणा की कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव नतीजों से पहले मंदिर पहुंचे हैं। उन्होंने सुबह ही डेरा माता मंदिर में मत्था टेका। वह कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बेटे हैं।

 

Haryana Hot Seats Results: हरियाणा की इन हॉट सीट्स पर रहेगी नजर

Haryana Hot Seats Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। इस बीच सबकी नजर भूपिंदर सिंह हुड्डा, नायब सिंह सैनी, विनेश फोगाट जैसे प्रत्याशियों की सीटों पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App