जबलपुरमध्य प्रदेश

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद में युवक की हत्या

नाराज़ लोगो ने माढ़ोताल चुंगीनाका पर शव रखकर किया प्रदर्शन

जबलपुर,यशभारत। राजीव गांधी नगर क्षेत्र में देर रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति ईश्वरी वंशकार की मौत हो गई। राजीव गांधी निवासी नगर ईश्वरी वंशकार दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के साथ जा रहे थे। प्रतिमा विसर्जन के बीच वे गुटखा लेने के लिए सड़क किनारे रुके, तभी वहां मौजूद राज भट्ट, निखिल भट्ट और उनके साथियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।शुरुआती विवाद कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि राज भट्ट और निखिल भट्ट ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठियों से ईश्वरी वंशकार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में ईश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया, जहाँ उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

इस घटना से आक्रोशित लोगो ने सोमवार को माढ़ोताल चुंगीनाका पर शव रखकर प्रदर्शन किया और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान लोगो ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिससे काफी देर तक हंगामे का मौहाल बना रहा। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अभिलाष पांडेय और पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियो से बात की और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। लोगो ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही से अभी तक आरोपी खुलेआम घूम रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button