भोपाल

यात्री बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत -बिजली के तार से करंट लगाने से महिला की जान गई

यात्री बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
-बिजली के तार से करंट लगाने से महिला की जान गई
भोपाल, यशभारत।
सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार यात्री बस ने एक्टिवा सवार एक इलेक्ट्रिक ऑइटम बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, बैरसिया इलाके में बिजली के तार पर पैर रखाने से एक महिला की करंट लगाने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
एसआई केसी यादव ने बताया कि मानस बिहार कॉलोनी भानपुर निवासी पुनीतधर पुत्र भास्करधर द्विवेदी(32) एक इलेक्ट्रिक ऑइटम बनाने वाली कंपनी में काम करता था। कल वह कंपनी के काम के सिलसिले में विदिशा गया था। शाम करीब छह बजे वह अपनी स्कूटी से भोपाल लौट रहा था। तभी सूखीसेवनिया स्थित बावड़ी पुलिया के पास भोपाल से विदिशा जा रही शक्ति ट्रैवल्र्स की यात्री बस ने उसकी स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

करंट से गई महिला की जान-
बैरसिया थाना के हेडकांस्टेबल वीरेन्द्र राजपूत ने बताया कि ग्राम बिरहा श्यामखेड़ी निवासी केसर बाई पति रामकिशन सिलावट(28) गृहणी थी। पति रामकिशन ने घर में रोशनी के लिए गांव की डीपी से बिजली का तार लगाकर घर में लगाया था। इस बिजली के तार को काट कर बल्ब लगाने के लिए एक स्थान पर बांध रखा था। कल रात महिला अपने घर में बर्तन साफ कर रही थी। तभी बल्ब का एक तार निकलकर जमीन पर गिर गया। अंधेरा होने के कारण महिला का पैर उक्त बिजली के खुले तार पर पड़ा और उसे जोर का करंट लगा। जिससे वह बेसुध हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button