भोपालमध्य प्रदेश

काम से लौट रहे युवक को चाकू मारा, अड़ीबाजी कर मांगे थे पैसे

काम से लौट रहे युवक को चाकू मारा, अड़ीबाजी कर मांगे थे पैसे

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ बदमाशों ने सरेराह एक युवक को रोककर उससे अड़ीबाजी की और विरोध करने पर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजेश ऑस्टिन सेंट जोसेफ कैंपस (गेहूंखेड़ा) में अपना काम खत्म कर वापस जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने राजेश पर चाकू अड़ा दिया और डरा-धमकाकर पैसों की मांग करने लगे। जब राजेश ने हिम्मत दिखाकर इसका विरोध किया और पैसे देने से मना कर दिया, तो बदमाशों ने तैश में आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया।

​पुलिस ने दर्ज किया मामला
घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चाकूबाजी, अड़ीबाजी सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button