भोपालमध्य प्रदेश

रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

भोपाल, यशभारत। सावन का महीना शुरू होते ही आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रक्षाबंधन पर्व पर भोपाल से रीवा के मध्य यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सहूलियत के लिए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा चार जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। रेल प्रशासन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेनें अगस्त माह में भोपाल और रीवा के बीच निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएँगी, जिससे त्यौहार के समय ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ से यात्रियों को राहत मिलेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन भोपाल और रीवा के बीच यात्रा के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसका ठहराव भोपाल, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना स्टेशनों पर तय किया गया है।

गाड़ी संख्या,ट्रेन,प्रस्थान तिथि,प्रस्थान समय,आगमन समय

02155,भोपाल–रीवा साप्ताहिक स्पेशल,25 अगस्त 2026 (मंगलवार),भोपाल: रात 10:25 बजे,रीवा: अगले दिन सुबह 07:20 बजे
02156,रीवा–भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल,26 अगस्त 2026 (बुधवार),रीवा: शाम 06:35 बजे,भोपाल: अगले दिन सुबह 04:30 बजे
02189,भोपाल–रीवा सुपरफास्ट स्पेशल,26 एवं 27 अगस्त 2026,भोपाल: रात 10:25 बजे,रीवा: अगले दिन सुबह 07:20 बजे
02190,रीवा–भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल,27 अगस्त 2026,रीवा: दोपहर 12:30 बजे,भोपाल: रात 09:00 बजे
02154,रीवा–भोपाल वन-वे स्पेशल,29 अगस्त 2026 (शनिवार),रीवा: शाम 06:35 बजे,भोपाल: अगले दिन सुबह 04:30 बजे
02180,रीवा–भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल,30 अगस्त 2026 (रविवार),रीवा: शाम 06:35 बजे,भोपाल: अगले दिन सुबह 04:30 बजे
02179,भोपाल–रीवा सुपरफास्ट स्पेशल,31 अगस्त 2026 (सोमवार),भोपाल: रात 10:25 बजे,रीवा: अगले दिन सुबह 07:20 बजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button