जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में एक कदम रैबीज मुक्त श्वान की ओर

सप्ताह के हर शनिवार और रविवार को होगा टीकाकरण कार्यक्रम

जबलपुर,यशभारत। शहर में श्वानों द्वारा काटे जाने की बढ़ती हुई घटनाओं और उससे होने वाली जानलेवा बीमारी रैबीज को देखते हुये साकेत नगर उखरी रोड निवासी श्रीमती तृप्ति गुप्ता द्वारा श्वानों में निःशुल्क रैबीज टीकाकरण करवाने की शुरुआत की गई जिसका शुभारंभ विगत दिवस श्री भोलेनाथ जी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं स्वस्थ ग्राम योजना अखिल भारतीय प्रमुख द्वारा किया गया। शुभांरभ के अवसर पर श्री भोलेनाथ जी में इसे रैबीज मुक्त श्वान की ओर सराहनीय कदम बताया।

डॉ. सोमिल राय ने बताया कि आवारा श्वानों की बढ़ती हुई संख्या के लिये वे प्रशासन की सहमति पश्चात निःशुल्क बधियाकरण शल्य चिकित्सा भी करेंगे। इस अवसर पर डॉ. प्रवेश द्विवेदी, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. नितिन वैष्णव, श्री मुकेश रुसिया, अखिलेश गुप्ता, सचिन रुसिया विभिन्न दवा कंपनी प्रतिनिधि प्रेमशंकर पासवान, सौरभ तिवारी, अमित कनौजिया, पवन तिवारी, धमेन्द्र मौर्या, रितिक, घनश्याम गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, नकुल यादव आदि की उपस्थिति रही।

डॉ. सोमिल राय ने रैबीज से संबंधित कुछ जानकारियां की साझा

1. 97 प्रतिशत रैबीज श्वान के काटने से होता हैं।
2. श्वान के काटने के बाद रैबीज के लक्षण आने पर मृत्यु 100 प्रतिशत हैं।
3. श्वान द्वारा काटने के 40 प्रतिशत केस बच्चो में होते हैं।
4. दुनिया में रैवीज से सबसे ज्यादा मृत्यु भारत में होती है।
5. श्वान के द्वारा काटे जाने के पश्चात पोस्ट बाईट एन्टी रैबीज टीकाकरण से रैबीज से बचा जा सकता हैं।

सप्ताह के हर शनिवार और रविवार को होगा टीकाकरण कार्यक्रम

यह निःशुल्क एन्टीरैबीज टीकाकरण का कार्यक्रम सप्ताह के हर शनिवार और रविवार को शाम 7:00 बजे से 9:00 बजे तक “एनीमल सर्जीकल सेंटर” उखरी रोड, साकेत नगर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास जबलपुर में सतत् जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button