जबलपुरमध्य प्रदेश
1 करोड़ 50 लाख की राहत कलेक्टर ने किसानों को दी-बारिश में बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराने के बाद कलेक्टर ने उठाया कदम

जबलपुर,यशभारत। कुछ दिनों पहले हुई जिले में ताबड़तोड़ बारिश और आंधी-तूफान से बर्बाद हुई फसलों का कलेक्टर सौरभ सुमन के द्वारा सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को सरकारी मदद दी जा चुकी है। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने जारी बयान में कहा है कि बारिश से हुए नुकसान के बाद अभी तक करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपए की राहत किसानों को दी जा चुकी है। और अभी भी मंंूग, उड़द की जो फसलें खराब हुईं हैं उनका सर्वे कराया जा रहा है। विदित हो कि पिछले दिनों जिले में ताबड़तोड़ बारिश, अंधड़-तूफान ने किसानों के सामने परेशानी लाकर खड़ी कर दी थी और किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं थीं। जिसको संज्ञान में लेेते हुए कलेक्टर ने किसानों की मदद की है।