डिंडोरी lजिले के वन परिक्षेत्र करंजिया पूर्व अंतर्गत वन विभाग की टीम को जंगली सुअर के अवैध शिकार और परिवहन करने की सूचना मुखबिर से मिली जिसके बाद सूचना के आधार टीम बनाकर शिकार कर परिवहन करते हुए पकडाl जिसमें वनग्राम जगतपुर एवं नारीग्वारा के लोगों द्वारा वन्यप्राणी जंगली सूअर 2 का अवैध शिकार किया गया एवं बिक्री एवं परिवहन करते हुए उक्त 8 आरोपियों को पकड़ा गया l
मौके पर संपूर्ण कार्रवाई कर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने हेतु कार्रवाई की जा रही है। यह कार्यवाही वन मण्डल अधिकारी डिंडोरी पुनीत सोनकर सामान्य के मार्गदर्शन उपवन मंडल अधिकारी गाड़ासरई सुरेंद्र जाटव के निर्देशन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व करंजिया कौशांबी झा के साथ टीम बनाकर परिक्षेत्र सहायक प्रमोद दास पाटिल, सेवाराम उइके, शिवकुमार मरावी वनरक्षक तीरथ राज खैरवार, रमेश मार्को, विकास कुमार सोनवानी, मनोज भारतीय, रघुनाथ प्रजापति, ध्रुव सिंह धुर्वे एवं समस्त वन अमला कार्यवाही में रहा।
Back to top button